GuruvaneeGuruvanee
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • A szerencsejáték történeti fejlődése Milyen hatással volt a kultúrákra
    • Başlangıçlar için sekabet Casino Oynama Rehberi ile Kazanmanın Püf Noktaları
    • Cultural contrasts How gambling attitudes differ around the world
    • Uncovering the truth five common gambling myths dismantled
    • Winning strategies for maximizing success in gambling
    • Raising Awareness About the Dangers of Gambling Addiction and How to Respond
    • Будущее казино как Pin Up casino меняет игровую индустрию
    • Understanding the financial implications of gambling A comprehensive guide
    GuruvaneeGuruvanee
    • Home
    • News
    • Entertainment
    • Health
    • Fashion
    • Technology
    • Travel
    • Tips
    • More
      • Motivation
      • Relationship
      • Make Money
      • Gharelu
      • Marriage Life
      • Recipe
      • Biography
      • Finance
      • Hindi Shayari
    Facebook Twitter Instagram
    GuruvaneeGuruvanee
    Home»motivation»बचत करने के 5 आसान तरीके | पैसे कैसे बचाये – बचत कैसे करे
    motivation

    बचत करने के 5 आसान तरीके | पैसे कैसे बचाये – बचत कैसे करे

    SinghBy SinghMarch 22, 2021
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Reddit Telegram WhatsApp
    बचत करने के 5 आसान तरीके | पैसे कैसे बचाये - बचत कैसे करे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बचत कैसे करे – पैसे की बचत को समझाने के लिये हम आपको 2020 के लॉक डाउन की याद दिलाना चाहेंगे, जहा पर हर एक इंसान को बचत का महत्व जरूर पता पड़ा होगा, यह एक ऐसा समय था जब भारत ही नहीं पूरी दुनिया कुछ महीने घर में बैठी थी, बहुत से लोगो की जॉब चली गई थी ना कोई आमदनी थी, ऐसे में इतने महीने बैठकर आसानी से घर का खर्च सिर्फ वही लोग उठा सके थे जिन्होंने पैसो की बचत करी थी, यह एक ऐसा समय था जहा हमे पैसो की बचत का महत्व पता पड़ा।

    यह एक ऐसी मुसीबत थी जो अचानक आ गई थी जिसके बारे में किसी ने कुछ भी नहीं सोचा था ना कोई इसके लिए तैयार था, तो इस तरह कब कोनसी मुसीबत आ जाएगी इसका हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते, ऐसी मुसीबतो का सामना करने का सिर्फ एक ही तरीका है, और वो है पैसो की बचत।

    आज की दिखावे भरी दुनिया में बचत करना बहुत ज्यादा मुश्किल है, हमारी जेब से पैसे निकलवाने के लिए बड़ी बड़ी कम्पनिया इतने लुभाने वाले तरीके निकालते है, और हम उसमे फस जाते है, TV देखते वक़्त इतने लुभाने वाले विज्ञापन आते है, उन विज्ञापनों को इतने अच्छे तरीके से बनाया जाता है की हमे ऐसा लगता है जैसे हमे इन सभी वस्तुओ की जरुरत है, आपकी जेब से पैसा निकालने के लिए सभी आपके पीछे लगे हुए है, ऐसे में आपको अपने आपको पैसे खर्च करने से रोकना बहुत ही मुश्किल काम बन गया है।

    आज से कुछ साल पहले लोग कम कमाई में भी अपना जीवन यापन आसानी से खुशी खुशी कर लेते थे, आज पहले से कमाई ज्यादा है पर खर्चे भी उतने ही है की ना बचत हो पा रही है, और जीवन यापन उतनी आसानी से हो पा रहा है, आज का आम व्यक्ति खर्चो से इतना घिरा हुआ है, की जैसे ही सैलरी आती है उसके जाने के रास्ते पहले से ही खुले हुए होते है।

    आज की ऑनलाइन दुनिया में सभी कुछ बहुत आसानी से मिल जाता है, पर फ्री में नहीं मिलता, खरीदारी करना इतना आसान हो गया है की हम बैठे बैठे ही खरीदारी कर लेते है और वह खरीदारी हम इतनी आसानी से कर पाते है की हमे बिलकुल भी परेशान नहीं होना पड़ता, पर हम यह भूल जाते है की ये सब हमे आसानी से मिल रहा पर फ्री में नहीं और हम इन सुविधाओं का फायदा उठाने में अपने पैसे खर्च कर देते है।

    बचत कैसे करे

    Table of Contents hide
    1 पैसो की बचत करने के उपाय – बचत कैसे करे
    1.1 1. पैसो की अहमियत समझे
    1.2 2. महीने भर का बजट बनाये
    1.3 3. विलासिता की चीजे लोन पर लेना कम करे
    1.4 4. दिखावे से दूर रहे
    1.5 5. अपना एक फण्ड तैयार करे
    2 Conclusion – बचत कैसे करे

    पैसो की बचत करने के उपाय – बचत कैसे करे

    हमने सभी को एक बात कहते हुए जरूर सुना है की “खर्चे बहुत है यार – महँगाई बहुत बढ़ गई है” तो अब सवाल यह उठता है की इन सबका सामना करते हुए बचत कैसे करे, तो इस आर्टिकल में हम आपको आज यही बताने जा रहे है की बचत कैसे करे हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे जिसे आप ध्यान में रखोगे तो आप बचत करने में कामयाब हो जायेंगे

    1. पैसो की अहमियत समझे

    आज की दुनिया में पानी भी पैसो में बिकता है, मतलब फ्री में कुछ नहीं मिलता और दोस्तों बड़ी बात न करू तो इज्जत भी आज पैसे से ही मिलती है कहने का मतलब है की आपके पास पैसा है तो लोग आपकी इज्जत करते है गरीब व्यक्ति को इज्जत भी मुश्किल से मिलती है, और अगर पैसो की इतनी अहमियत है तो हमे भी पैसो के महत्व को समझना चाहिए, और पैसो का भी उसी तरह ख्याल रखना चाहिए जैसे घर के किसी सदस्य का रखते है।

    बाते तो बड़ी बड़ी की जा सकती है, की “पैसा तो हाथो का मेल है, पैसो के पीछे नहीं भागना” पर यह बाते सिर्फ कहने में ही अच्छी लगती है, पैसे के बिना आप कुछ भी नहीं है, तो पैसो को कही भी खर्च करने से पहले जरूर सोचे, की यहाँ पैसो को खर्च करने की जरुरत है या नहीं, पैसो के महत्व को समझे और पैसो की इज्जत करे, पैसा भी आपको इज्जत दिलाएगा और आपके बहुत काम आएगा।

    2. महीने भर का बजट बनाये

    आप महीने में जितने भी खर्च करते है सभी की लिस्ट बनाये, महीने भर के हर एक छोटे बड़े खर्चे को नोट करे और महीने के आखिर में उस लिस्ट को देखे और सभी खर्चो का विष्लेशण करे, आपको महीने की कितनी इनकम आई है और खर्चा कितना हुआ है, उस लिस्ट में ऐसे खर्चो को देखे जो जरुरी नहीं थे, और जो आपको अगली बार ध्यान रखना चाहिए की आप इन खर्चो को कण्ट्रोल करे।

    महीने भर में हमारा पैसा कहा कहा खर्च होता है यह हमे पता भी नहीं पड़ता, लिस्ट बनाने से आपको खर्चो का पता लग जायेगा जिससे आपको बजट बनाने में आसानी होगी, बचत की शुरुवात करने के लिए यह तरीका बहुत ही कारगर है, क्योंकि आपको खर्चो का पता ही नहीं रहेगा तो आप उस पर कण्ट्रोल कैसे करेंगे।

    3. विलासिता की चीजे लोन पर लेना कम करे

    भारतीयों लोगो की बचत नहीं होने का सबसे बड़ा जो कारण है, वो है विलासिता की वस्तुए, अगर आपको पता नहीं है की विलासिता क्या होता है तो हम आपको बताते है – खाना पीना और रहना मतलब हमारी जो भी जरुरत है उसके अलावा जो भी है वो विलासिता की वस्तुए है, अगर हमारा काम एक साधारण कार से चल जाता है फिर भी हम एक महँगी कार लोन पर लेते है, तो यह विलासिता की वास्तु कहलाएगी तो विलासिता की चीजे हमे लोन पर लेना कम करना चाहिए।

    अगर हम जरुरत की चीजों के अलावा ऐसी वस्तुए लोन पर लेते है जो हमारे लिए इतनी अधिक जरुरी नहीं थी तो हम बचत नहीं कर पाते, और हमारी कमाई का एक बहुत बड़ा हिस्सा ऐसी जगह खर्च हो जाता है जिसके बगैर भी हमारा काम चल सकता था, हमारी इन्ही आदतों के कारण हम बचत नहीं कर पाते अगर आपको बचत करना है तो लोन पर सिर्फ काम की वस्तुए खरीदे।

    4. दिखावे से दूर रहे

    सोशल मीडिया ने आज की दुनिया को दिखावे की दुनिया बना दिया है, और हम सब इस दिखावे की दुनिया में कही खो गए है, और इस दिखावे में सब आगे रहना चाहते है।

    अगर आप पैसा अपनी खुशी के लिए खर्च कर रहे है तो ठीक है, पर आजकल हम पैसा दिखावे के लिए खर्च करने लगे है हम बड़ी होटल में खाना खाने जाते है ताकि हम फेसबुक पर उस होटल को चेक इन करे, और दुसरो को दिखाए, आजकल शादी में सब इतना ज्यादा पैसा खर्च करते है, और ज्यादातर पैसा दिखावे में खर्च किया जाता है।

    हम खुद को अमीर बताना चाहते है, और यही बताने में हम अपना पैसा खर्च करते रहते है, जहा हम कम खर्चे में भी अपना काम चला सकते थे, पर ज्यादा पैसा खर्च करते है, क्योंकि हमे व्हाट्सप्प पर स्टेटस लगाना है, हमे इस दिखावे से दूर रहना चाहिए अगर आप दिखावे के लिए पैसा खर्च नहीं करोगे तो अच्छी खासी बचत कर सकते हो।

    5. अपना एक फण्ड तैयार करे

    पैसा बचाने के लिए कोई ना कोई तरीका जरूर अपनाये, कुछ ना कुछ ऐसा जरूर करे जिससे आपका पैसा कही फण्ड के रूप में एक जगह एकत्रित हो, आप पैसो के बचत के लिए FD या RD कर सकते है, आप कोई पालिसी ले सकते है जहा पर आपको मंथली या इयरली कुछ अमाउंट जमा करना रहता है।

    आप अपना एक टारगेट बना सकते है की मेरा बैंक बैलेंस इतना होगा तब तक में बहुत बचत करूँगा और उतनी बचत के लिए आप हर महीने ज्यादा से ज्यादा पैसा बचाने की कोशिश करे।

    आप को अगर नॉलेज है तो आप शेयर मार्केट में भी इन्वेस्ट कर सकते है पर यहाँ तभी इन्वेस्ट करे जब आपको इसका अनुभव हो।

    चतुर चालाक कैसे बने तरीके

    Conclusion – बचत कैसे करे

    वैसे तो हमे हमारे बच्चो या परिवार वालो पर बहुत विश्वाश होता है, जो हमारे साथ कैसा भी समय आ जाए हमारे परिवार वाले हमारा साथ देंगे, अगर हमारे पास कुछ नहीं हुआ तो भी हमारे बच्चे बुढ़ापे में हमारी सेवा करेंगे, और यह होगा भी पर अगर यह नहीं हुआ और हमारे पास कोई बचत भी नहीं रही तो हम पूरी तरह अपने बच्चो पर निर्भर रहेंगे इसलिए हमारे पास इतनी बचत होना चाहिए ताकि हम किसी पर बोझ नहीं बने या किसी पर निर्भर नहीं रहे।

    दोस्तों हम उम्मीद करते है की हमारा ये आर्टिकल “बचत कैसे करे” आपको पसंद आया होगा, हमे कमेंट करके भी जरूर बताये की आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा, और आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते है धन्यवाद

    Singh
    Singh

    Singh is an experienced spiritual writer and the resident author at Guruvanee.com. With a deep passion for exploring the mystical aspects of life, Singh delves into various spiritual traditions, philosophies, and practices to inspire readers on their spiritual journeys.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबुद्धिमान कैसे बने | हम बुद्धिमान कैसे बन सकते है
    Next Article अरुणिता कंजीलाल बायोग्राफी हिंदी | Arunita Kanjilal Biography in Hindi
    Singh
    • Website

    Singh is an experienced spiritual writer and the resident author at Guruvanee.com. With a deep passion for exploring the mystical aspects of life, Singh delves into various spiritual traditions, philosophies, and practices to inspire readers on their spiritual journeys.

    Related Posts

    How Faith Empowers Christians in the Face of Persecution

    January 4, 2024

    Communication skills in hindi – बातचीत को बेहतर कैसे बनाये

    August 26, 2022

    What is life in hindi – जीवन को सही दिशा कैसे दे

    August 10, 2022

    Raising Awareness About the Dangers of Gambling Addiction and How to Respond

    March 23, 2026

    Будущее казино как Pin Up casino меняет игровую индустрию

    March 23, 2026

    Understanding the financial implications of gambling A comprehensive guide

    March 23, 2026

    Top Gambling Myths and How to Debunk Them

    March 23, 2026
    Recent Posts
    • A szerencsejáték történeti fejlődése Milyen hatással volt a kultúrákra
    • Başlangıçlar için sekabet Casino Oynama Rehberi ile Kazanmanın Püf Noktaları
    • Cultural contrasts How gambling attitudes differ around the world
    • Uncovering the truth five common gambling myths dismantled
    • Winning strategies for maximizing success in gambling
    Our Pick

    A szerencsejáték történeti fejlődése Milyen hatással volt a kultúrákra

    By SinghMarch 24, 2026
    Follow Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimers
    • Sitemap
    Guruvanee.com © 2026 All Right Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.